बच्चे को कितने मिनट तक स्तनपान कराना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:26

पहले महीने में नवजात शिशु को दिन में लगभग 8 से 12 बार दूध पिलाना चाहिए। ब्रेस्‍ट मिल्‍क आसानी से पच जाता है इसलिए शिशु को जल्‍दी-जल्‍दी भूख लगती है। बार-बार दूध पिलाने से पहले कुछ हफ्तों में ब्रेस्‍ट में दूध भी ज्‍यादा बनता है।

एक से दो महीने के होने पर शिशु को दिन में 7 से 9 बार दूध पिला सकती हैं।

पहले कुछ हफ्तों में आपको शिशु को भूख लगने यानि हर डेढ़ से 3 घंटे में दूध पिलाना चाहिए। जैसे-जैसे बच्‍चा बड़ा होता जाता है, उसे हर थोड़ी देर में दूध पिलाने की जरूरत नहीं होती है और मां को भी समझ आने लगता है कि बच्‍चे को कब दूध पिलाना है। बच्‍चे को 4 घंटे से ज्‍यादा देर तक भूखा न रखें और रात के समय भी इस बात का ख्‍याल रखें।

"नवजात शिशु को 20 मिनट तक एक या दोनों ब्रेस्‍ट से दूध पिला सकती हैं। शिशु जैसै-जैसे बड़ा होता जाएगा, वैसे-वैसे वो स्‍तनपान करना सीखता जाएगा और अब वो एक ब्रेस्‍ट से 5 से 10 मिनट तक दूध पी सकता है। अब यह मां और बच्‍चे पर निर्भर करता है कि शिशु एक ब्रेस्‍ट से कितनी देर तक दूध पीता है।"

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info